'सर्कल पूरा हो गया' शाहरुख-आर्यन के साथ काम करने पर Farah Khan का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 10:12 AM IST

Farah Khan on Working With Aryan Khan: फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) ने अभी हाल ही में शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है।

Farah Khan on Working With Aryan Khan: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपने शो लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फराह खान के इस शो को लेकर एक के अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फराह खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। फराह खान ने इंटरव्यू में आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट पर काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हुई थी और अब उनके बेटे आर्यन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास पल है।

Farah Khan on Working With Aryan Khan

फराह खान ने शाहरुख खान और आर्यन खान को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

End of Feed