Fact Check: अपने बच्चे के पोज देते नजर आए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल !! वायरल हुई फोटो

Katrina-Vicky Pose With Newborn Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल की एक फोटो इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बेटे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

Katrina-Vicky Pose With Newborn Baby Boy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर के दिन एक बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी विक्की कौशल ने अपने फैन्स के बीच सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर की थी। फैन्स इस कपल के पेरेंट्स बनने के बाद से ही बेहद खुश हैं। ऐसे में अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें कपल को नवजात शिशु के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर लोगों का दिमाग भी घूम गया है। तो चलिए जानते हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बेबी के साथ सामने आई इस तस्वीर की असली सच्चाई किया है?

Katrina Kaif-Vicky Kaushal With Newborn Baby Boy

Pic Credit: Instagram/katrinakaifcutie

कैटरीना कैफ एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई इस फोटो में यह कपल अपने बेटे के साथ पोज देता हुआ दिखाई दे रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि विक्की कौशल की मां वीना कौशल फोटो में अपने पोते को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। बता दें यह फोटो कथित तौर पर कैटरीना द्वारा 2022 में शेयर की गई थी। मगर अब इस फोटो का AI वर्जन सामने आया, जिसमें कैटरीना-विक्की अपने बच्चे के साथ पोज देते नजर आए। कैटरीना ने मदर्स डे पर अपनी सासू मां के साथ फोटो शेयर की है। मगर अब इस फोटो में कैटरीना-विक्की के बटे को डिजिटल रूप से जोड़कर बदलाव किया गया है।

End of Feed