Alia Bhatt Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनत लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अपनी बेटी राहा को ब्रेस्टफीड कराते हुए नजर आ रही हैं। मां-बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। इस फोटो में आलिया लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो पर यकीन करने से पहले इसका पूरा सच जानना काफी जरूरी है। आइए जानते हैं कि क्या वायरल फोटो सच में आलिया और उनकी बेटी की ही है?
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor
वायरल फोटो का पूरा सच
दरअसल आलिया भट्ट और राहा कपूर की यह तस्वीर फेक हैं। इसे बड़े ही चालांकी से एडिट किया गया है। आलिया की लाल रंग की साड़ी की यह फोटो काफी पुरानी है। उनकी बेटी के जन्म से पहले ही आलिया ने इस फोटो को शेयर किया था। इस वायरल फोटो में किसी ने एक छोटी बच्ची को चालांकी से आलिया की फोटो के साथ एडिट कर दिया है। कई लोग इस फोटो को सही मान रहे हैं लेकिन बता दें कि आलिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ऐसी कोई भी फोटो शेयर नहीं की है।
ये किसी और महिला की फोटो है
जब इस फोटो पर पड़ताल किया गया तो पता चला कि यह फोटो किसी और महिला की है, इसे एडिट कर आलिया की लाल साड़ी वाली तस्वीर डाली गई है। बता दें आलिया भट्ट ने पिछले महीने 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था, अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
