EXCLUSIVE: रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' में इस हसीना की हुई वापसी, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Saloni Batra Return In Animal 2: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल 2' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सलोनी बत्रा (Saloni Batra) ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'एनिमल 2' में वापसी करने जा रही हैं।

Saloni Batra Return In Animal 2: साल 2023 में रणबीर कपूर की एक्शन-ड्रामा 'एनिमल' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए। 'एनिमल' की सफलता के बाद मेकर्स ने इस मूवी के दूसरे पार्ट यानी 'एनिमल 2' (Animal 2) की बड़ी घोषणा कर दी थी। 'एनिमल' मूवी में रणबीर कपूर की बहन का किरदार सलोनी बत्रा ने निभाया था। हाल ही में जूम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए सलोनी बत्रा (Saloni Batra) ने फिल्म 'एनिमल 2' में अपनी वापसी पर पक्की मुहर लगा दी है।

Saloni Batra Return In Animal 2

Pic Credit: IMDb

'एनिमल 2' में नजर आएंगी सलोनी बत्रा

जूम के साथ बातचीत में सलोनी बत्रा ने कन्फर्म कर दिया है कि 'एनिमल 2' का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने इस दौरान इंडस्ट्री में बाहरी होने के कारण आने वाली मुश्किलों के बारे में भी बात की। सलोनी ने बताया कि इंडस्ट्री से ना होने की वजह से यहां टिके रहना बहुत मुश्किल है। रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' के बारे में बात करते हुए सलोनी बत्रा ने कहा, 'लोगों ने एनिमल को पसंद किया है और मैं एनिमल 2 का हिस्सा हूं। मेकर्स हमेशा से ही एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट और एक्शन का सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस के लिए भी अच्छा है।'

End of Feed