Exclusive:'अब्बा के जाने के बाद मैं बैचेन हो गई थी'- पिता मंसूर पटौदी को याद कर इमोशनल हुईं Saba Ali Khan

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 6, 2026, 02:15 PM IST

Saba Ali Khan on Her Family: सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) को याद करते हुए एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। उनका बयान...

Saba Ali Khan on Her Family: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने परिवार से जुड़े खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) को लेकर ऐसी बात बताई, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। सालों बाद उन्होंने उस दौर को याद किया, जब उन्होंने अपने पिता को खोया था। सबा का कहना है कि कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बाद भी कभी धुंधली नहीं पड़तीं।

Saba Ali Khan on Her Family

सबा अली खान ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

पिता को लेकर किया ये खुलासा

डबल डेट के अगले एपिसोड में सोहा अली खान और सबा अली खान बहनें एक साथ आएंगी। दोनों का ये अंदाज इसलिए खास है क्योंकि सोहा और सैफ लंबे समय से लोगों के सामने रहते हैं, लेकिन सबा ज्यादातर परदे के पीछे ही रहीं। शो में सबा ने अपने पिता स्वर्गीय मंसूर अली खान पटौदी यानी अब्बा के जाने का जिक्र करते हुए बताया कि उनके निधन के बाद वे लंबे समय तक संभल ही नहीं पाईं। उन्होंने कहा, 'इस वक्त इमोशनल होने वाली बात नहीं, लेकिन अब्बा के जाने के बाद मुझे किसी चीज में मन नहीं लगता था। किताब भी नहीं पढ़ पाती थी।' सबा ने बताया कि वे दर्द से भागती रहीं। एक जगह टिक नहीं पाती थीं। उनकी मां शर्मिला टैगोर अक्सर उन्हें बेचैन कहती थीं। कोविड के दौरान जब सब घरों में बंद हो गए, तभी उन्हें वो शांति मिली जिससे वे पिता के निधन को स्वीकार कर पाईं और धीरे-धीरे ठीक होने लगीं।

End of Feed