बॉलीवुड

Exclusive! Ranbir kapoor नहीं महेश बाबू की झोली में गिरने वाली थी Animal, पहले रखा गया था मूवी का ये नाम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 28, 2023, 12:41 PM IST

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, फिल्म को लेकर अब कई बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। नए अपडेट के अनुसार रणबीर कपूर से पहले यह फिल्म महेश बाबू को ऑफर हुई थी। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ranbir Kapoor and Mahesh Babu in Animal

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के एक प्री रिलीज इवेंट में महेश बाबू और से लेकर एस एस राजमौली तक कई बड़े सितारे नजर आए हैं। इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म को लेकर अब कई बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। नए अपडेट के अनुसार रणबीर कपूर से पहले यह फिल्म महेश बाबू को ऑफर हुई थी। इसी के साथ ही फिल्म का नाम भी पहले कुछ और डिसाइट किया गया था।

संदीप वांगा रेड्डी रणबीर से पहले महेश बाबू की कास्टिंग को लेकर चर्चा कर रहे थें, उन्होंने इस बारे में महेश से बात भी की थी। अब खुलासा किया जा रहा है कि महेश बाबू ने फिल्म को करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद संदीप फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर रणबीर कपूर के पास गए।

महेश बाबू ने इस वजह से ठुकराई फिल्म

संदीप वांगा रेड्डी के एक करीबी दोस्त ने बताया, 'संदीप किसी भी तरह महेश बाबू संग काम करना चाहते थे। महेश बाबू भी इंट्रस्टेड थे। जब वह एनिमल (पहले डेविल) की स्किप्ट महेश बाबू के बाद लेकर गए तो एक्टर ने इसे करने से इनकार कर दिया। महेश बाबू का मानना था कि यह फिल्म उनकी ऑडियंस के हिसाब से काफी डार्क है। उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article