Indian Pickleball League 2025: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को धूमधाम से इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) का आगाज हो गया। टाइम्स ग्रुप की ये नई पहल है और खेल मंत्रालय के तहत इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह अप्रूव किया है। पहले सीजन में 6 पावरफुल फ्रेंचाइजी टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। ये गेम भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। बॉलीवुड और साउथ के तमाम सेलेब्स भी अब पिकलबॉल खेलने लगे है। इस बीच लापता लेडीज में शानदार एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल दूसरे दिन पिकलबॉल मैच देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने खास बातचीत में बताया कि पिकलबॉल मस्त गेम है।
pic credit- Nitanshi Goel instagram
नितांशी गोयल ने पिकलबॉल को बताया मस्त गेम
बॉलीवुड एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें अदाकारा ने बताया है कि उन्हें पिकलबॉल खेलना बहुत पसंद है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'मुंबई में अपने को-एक्टर्स, दोस्तों और डायरेक्टर्स के साथ कई बार खेल चुकी हूं। ये गेम स्ट्रेस दूर करने का बेस्ट तरीका है और हर उम्र का इंसान खेल सकता है। शुरू में लगता है कि बहुत मुश्किल है, लेकिन थोड़ी देर में सीख जाते हैं। मैं अपने पापा के साथ बैडमिंटन बहुत खेलती हूं, इसलिए पिकलबॉल जल्दी समझ आ गया। ये मजेदार भी है और थोड़ा कॉम्पिटिटिव भी कुल मिलाकर पिकलबॉल मस्त गेम है।' जानकारी के लिए बता दें कि पिकलबॉल लीक 1 से लेकर 7 दिसंबर तक चलेगी। इस आप रोज दोपहर 2:30 बजे से जूम टीवी पर लाइव देख सकते हैं।
नितांशी गोयल ने इस फिल्म में मचाया था धमाल
बताते चलें कि एक्ट्रेस नितांशी गौयल ने किरण राव की फिल्म लापता लेडीज से बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म में उन्होंने धमाल मचा दिया। नितांशी ने बहुत कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था और उन्हें पहला प्रोजेक्ट तब मिला जब वह सिर्फ 9 साल की थीं। नितांशी गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नितांशी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नितांशी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। नितांशी गौयल खूबसूरती के मामले में भी बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
