Grazia Fashion Awards 2026: मुंबई में बीती रात यानी 31 मार्च को ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 नाइट का आयोजन हुआ. फैशन की दुनिया में ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स का अलग ही महत्व है. इस इवेंट में फैशन को हमेशा एक कदम आगे लेकर जाने की कोशिश होती है और नए हुनर को हौंसला मिलता है. इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा ही रचनात्कमकता को खूब बढ़ावा दिया जाता है और मुंबई में भी ऐसा ही हुआ. इस अवॉर्ड नाइट पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने धांस एंट्री की और अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया. कई स्टार्स ने अपने फैशन और दिलचस्प वार्डरोब कलेक्शन के बारे में भी बात की. इस लिस्ट में ईशान खट्टर और अहान खट्टर है. उन्होंने जूम मैग्जीन से अपने वार्डरोब पर चर्चा की.
Instagram - photo credit
किसके वॉर्डरोब से कपड़े लेना पसंद करेंगे अहान शेट्टी?
बॉर्डर 2 स्टार अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने इस अवॉर्ड नाइट में धांसू एंट्री की। वह काले रंग का केन्जो आउटफिट में दिखे. इस इवेंट में एक्टर ने जूम से बात करते हुए अपने वॉर्डरोब के बारे में बताया. उनसे पूछा गया कि वह अपने वॉर्डरोब में किसके कपड़े लेना पसंद करेंगे? इस पर अहान शेट्टी ने तुरंत ही जवाब देते हुए कहा कि जाहिर सी बात है। मैं अपने पिता सुनील शेट्टी के वॉर्डरोब से कपड़े लेना चाहूंगा। अहान ने जूम मैगजीन को बताया, 'मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे कपड़े पहनते हैं। मुझे लगता है कि उनके वॉर्डरोब में कुछ बहुत ही शानदार चीजे हैं। खुशकिस्मती से, मैं जब चाहूं उनके वॉर्डरोब से कपड़े ले सकता हूं, इसलिए मैं अभी यही करने जा रहा हू।" अहान शेट्टी का मानना है कि उनके पिता फैशन में हमेशा आगे रहते हैं और 65 साल की उम्र में भी वह खुद को बहुत अच्छे से पेश करते हैं।कैसा है ईशान खट्टर का फैशन टेस्ट?
इस इवेंट में अहान शेट्टी की तरह इस इवेंट में ईशान खट्टर (ishaan khatter) ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ईशान इस इवेंट में काफी स्टाइलिश दिखे। इस मौके पर ईशान ने तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री बताया। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बड़े भाई शाहिद कपूर हर मौके पर शानदार कपड़े पहनते हैं। इस इवेंट में ईशान खट्टर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे. उन्होंने अचकानी कोट के साथ अफगानी पैयर की, जिसमें वह काफी कूल लगे. उनका भी कहना है कि वह कपड़ों को रीकंस्ट्रक्ट करके पहनना पसंद करते हैं.बता दें कि ईशान और अहान के अलावा इस इवेंट में भूमि पेडनेकर, मलाइका अरोरा, अदिति राव हैदरी, शरवरी, हिमेश रेशमिया, राघव जुयाल और वर्तिका सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद स्टाइलिश अंदाज में जलवा बिखेरा। कैजुअल स्टाइल से लेकर शानदार कॉउचर तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास था।
