Exclusive: Ramayana में मेकर्स ने किया AI का इस्तेमाल ? एक्टर Saket Patel ने उठाया सच से पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 11:40 AM IST

Saket Patel on Ramayana AI Controvery: रामायण (Ramayana) की शूटिंग के दौरान छोटे रोल में नजर आने वाले साकेत पटेल (Saket Patel) ने टीजर में AI विवाद पर Zoom से बातचीत में रिएक्शन दिया।

Saket Patel on Ramayana AI Controvery: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म रामायण से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस टीजर को देखने के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी रणबीर कपूर के दीवाने हो गए। लेकिन कुछ लोग फिल्म के टीजर पर सवाल उठाते भी नजर आए। अब इन सब के बीच फिल्म के एक्टर साकेत पटेल (Saket Patel) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान साकेत पटेल कई सवालों के जवाब देते नजर आए। (ये भी पढ़ें:Ramayana Star Cast fees: 4000 करोड़ी रामायण के लिए रणबीर कपूर ने खाली कर दी मेकर्स की जेब, रावन ने भी ली मोटी फीस)

Saket Patel on Ramayana AI Controvery

साकेत पटेल ने रामायण के टीजर विवाद पर तोड़ी चुप्पी Pic Credit: Saket Patel Instagram And Ramayana Movie

साकेत पटेल ने दिए सवालों के जवाब

नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण: पार्ट 1 का टीजर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स के हिसाब से फिल्ममेकर ने एक सीन में भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया है। अब जूम से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में साकेत पटेल ने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर क्या हुआ था। साकेत ने को बताया कि पूरा सेट, वहां मौजूद लोग और रणबीर कपूर सब असली थे। भले ही कपूर उस सीन में बॉडी डबल रख सकते थे, लेकिन उन्होंने खुद किया। एक्टर ने कहा कि 'रणबीर अपने काम को लेकर कितने गंभीर थे, ये इसी से समझ आता है। आप ऐसी बड़ी फिल्म से, जो इतने बड़े स्तर पर बनी है और जिस पर सबकी उम्मीदें हैं, गलती की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? लोग कह रहे थे कि कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, और रामायण में वो सब सावधानियां बरती गई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये फिल्म बहुत अच्छी चलेगी' (ये भी पढ़ें:Ramayana: नितेश तिवारी को रामायण के इस सीन ने किया इमोशनल, नहीं रोक पाए अपने आंसू)

ऐसा रहा एक्सपीरिएंस

साकेत पटेल ने सेट पर अपने अनुभव के बारे में और बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने रणबीर को अपने किरदार में देखा। मैंने डायरेक्टर नीतेश तिवारी से सिर्फ दो सेकंड बात भी की। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वे इतने प्यारे और दयालु होंगे। उन्होंने मुझे जूनियर आर्टिस्ट की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य इंसान की तरह ट्रीट किया। मेरे मन में एक सवाल था और उन्होंने उसका जवाब दिया।'

End of Feed