Esha Gupta in Dhamaal 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) एक बार फिर बड़े परदे पर आपनी धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। ईशा गुप्ता को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अजय देवगन की बिग बजट मूवी 'धमाल 4' (Dhamaal 4) में कास्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ईशा गुप्ता को अजय देवगन (Ajay Devgn) के अपोजिट कास्ट किया है। इस कॉमेडी एंटरटेनर का निर्देशन इंद्र कुमार रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन से ईशा गुप्ता इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगी।
'धमाल 4' में हुई ईशा गुप्ता की एंट्री
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार ईशा गुप्ता अगस्त महीने के अंत में फिल्म 'धमाल 4' की शूटिंग शुरू करेंगी। मेकर्स को लग रहा है कि ईशा गुप्ता इस मूवी के एकदम परफेक्ट हैं और वो 'धमाल 4' में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाती दिखा देंगी। बता दें ईशा गुप्ता 'धमाल 4' से पहले इसके तीसरे पार्ट का भी हिस्सा थीं। ईशा गुप्ता ने 'धमाल 3' में भी बेहद दिलचस्प किरदार निभाया था।
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' में ईशा गुप्ता के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'वन डे: जस्टिस डेलिवर्ड' में देखा गया था। वैसे आप 'धमाल 4' में ईशा गुप्ता को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
