'प्यार को मिस कर रही हूं' भरत तख्तानी के तलाक के बाद Esha Deol का रिएक्शन, अफेयर्स को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 11:44 AM IST

Esha Deol on Divorce And Love Affairs: एक्ट्रेस ईशा देओल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल तलाक और लव अफेयर्स को लेकर बात करती नजर आईं।

Esha Deol on Divorce And Love Affairs: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ईशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ साल पहले ईशा देओल ने भरत तख्तानी से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। अब इन सब के बीच ईशा देओल का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं ईशा देओल ने क्या कहा है।

Esha Deol on Divorce And Love Affairs

ईशा देओल ने तलाक पर कही ये बात (Image Source: Esha Deol Instagram)

प्यार को मिस करती हैं ईशा देओल

एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से खबरों में बनी हुई हैं। इसकी वजह ईशा देओल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। एक्ट्रेस ईशा देओल हाल ही में Curly Tales के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने तलाक और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान ईशा ने माना कि इस वक्त उनकी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी इंसान की जिंदगी में प्यार और रोमांस सबसे जरूरी चीजें होती हैं और फिलहाल मेरी जिंदगी में यही चीज सबसे ज्यादा मिसिंग है। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है। मैं पूरी तरह रोमांटिक फिल्मों वाली इंसान हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं।' आपको बता दें कि ईशा और भारत तख्तानी साल 2024 में अलग हो गए थे।

End of Feed