Esha Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से फैंस अभी तक उबर नहीं पाए हैं। वहीं सनी देओल और बॉबी देओल भी पिता की मौत से गम में गै। हाल ही में बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल भावुक हो गए थे। उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि ईशा देओल भी अपने पिता धर्मेंद्र की मौत से बुरी तरह टूट चुकी है। इस बीच ईशा देओल ने एक बार फिर अपना दुख जाहिर किया है। ईशा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा देओल के इस पोस्ट को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit-esha deol instagram
ईशा देओल ने शेयर किया पोस्ट
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है। इस पोस्ट में ईशा देओल ने ऐसी बात कह दी है कि लोग सोच में डूब गए हैं। ईशा देओल ने लिखा, 'मैंने कुछ काम काफी समय से रोक रखे थे। जो अब आने वाले दिनों में पोस्ट और शेयर करूंगी। मुझे एक इंसान और सबसे ज्यादा एक बेटी के रूप में समझें, जो अभी भी अपने सबसे प्यारे पिता की क्षति से दुखी है। यह क्षति मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। अगर मेरी मर्जी होती तो मैं कुछ समय के लिए इस प्लेटफॉर्म से दूर रहना चाहती, लेकिन ऐसा कर नहीं सकती। इसलिए दयालु और समझदार बनें। हमेशा के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद... आप सबको प्यार। ईशा देओल का ये पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
धर्मेंद्र की आखिरी मूवी होगी रिलीज
बताते चलें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस जल्द ही रिलीज होने वाली है। पहले ये फिल्म 25 दिसंबर को दस्तक देने वाली थी लेकिन मेकर्स ने हाल ही में बताया कि अब ये फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। धर्मेंद्र की मौत बीते महीने हुई थी। उनकी मौत से सबको तगड़ा झटका लगा था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए।
