Entertainment News Today 7th April: सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ गाड़ी, कंगना ने लगाई करण जौहर की क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 02:28 PM IST

Entertainment News Today 7th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। सलमान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया है। कंगना रनौत ने करण जौहर की सोशल मीडिया पर लगाई क्लास। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News Today 7th April: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर (Karan Johar) की लगाई क्लास। कुशाल टंडन (Kushal Tandon) 6 साल बाद एकता कपूर के शो से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल और पलक तिवारी डेब्यू करे रहे हैं।

End of Feed