Entertainment News 18th April: एंटरटेनमेंट जगत से आज 18 अप्रैल 2023 को कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंट कर दी है, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस को सुनाई है। एक्ट्रेन बिना शादी किए ही मां बनने वाली हैं, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके साथ ही जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 30 में सैफ अली खान की एंट्री हो गई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ ही अब सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की एक साथ फोटो वायरल हो रही है। आइए आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।
entertainment news of 14th april
NTR 30 में हुई सैफ अली खान की एंट्री
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म NTR 30 में अब सैफ अली खान की एंट्री हो गई है। एक्टर अब जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। जिसके साथ ही अब यह साफ हो गया है, कि सैफ अली खान अब आरआरआर स्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
'जवान' में दिखेगा दीपिका पादुकोण का कैमियो
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगी। दीपिका पादुकोण ने जवान के लिए स्पेशल कैमियो शूट करना शुरू कर दिया है, जिसकी फोटोज भी सामने आ गई हैं। ईटाइम्स ने कुछ देर पहले ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इलियाना डिक्रूज ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर कुछ महीनों में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी है। इस बीच फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं?
शहनाज संग रिलेशन पर राघव ने तोड़ी चुप्पी
बीते कई दिनों से शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं, इस बीच राघव ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि वह शहनाज गिल संग रिलेशन में नहीं हैं, लेकिन वह एक्ट्रेस से काफी प्रेरणा लेते हैं। दोनों किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं।
हिप्स सर्जरी के बाद नजर आईं अर्शी खान
बिग बॉस फेम अर्शी खान इन दिनों अपनी हिप्स सर्जरी के चलते काफी ट्रोल हो रही है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिप्स सर्जरी के बाद वह पलही बार नजर आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हिप्स सर्जरी के बाद उनका पूरा फिगर ही बिगड़ गया है।
