Entertainment News 12th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav chadha) कल यानी 13 मई को सगाई करने वाले हैं। दोनों की सगाई में बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचेगी। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास की फिल्म के की रिलीज डेट पोस्ट पोन होगी। शाहिद कपूर अपने बेटे जैन कपूर के साथ आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। सलमान खान होस्ट करेंगे बिग बॉस ओटीटी 2। शिवांगी जोशी ने अपने वेकेशन की हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। आइए बॉलीवुड की दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news (credit pic: instagram)
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में हुई अल्लू अर्जुन की एंट्री
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर पिछले 5 साल से 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म का बजट ज्यादा होने की वजह से इसके काम को रोक दिया था। पहले इस प्रोजेक्ट में विक्की कौशल नजर आने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से बात नहीं बन पाई। अब इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की मेकर्स से इस फिल्म को लेकर बात-चीत चल रही हैं।
दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म के पोस्टपोन होगी। दरअसल अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आ गई थी। इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था। बिग बी बिल्कुल ठीक है। वो जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म की शूटिंग को तय समय पूरा नहीं कर पाए है जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाएगा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा पहुंचेंगी। एक्ट्रेस अपनी बहन की सगाई के फंक्शन के लिए भारत आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कल यानी 13 मई को ही नई दिल्ली पहुंचेंगी। एक्ट्रेस के साथ निक जोनस नहीं आएंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका अपने साथ बेटी मालती को लेकर आती है या नहीं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल यानी 13 मई को एक- दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करने वाले हैं। इस शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान इस शो की शूटिंग 29 मई से शुरू कर देंगे।
अनुपमा में मेकर्स शो की कहानी में तीन साल का लीप लाने वाले हैं। तीन साल के लीप के बाद शो की कहानी बदल जाएगी। अनुपमा अपने परिवार को छोड़कर अमेरिका चली जाएगी। वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने रिश्तों को कुर्बान कर देगी। अनुपमा की इस नई शुरुआत को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
