Entertainment News 10th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने अफेयर पर बात की। वहीं, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Ulajh का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने वाले लड़के को लंदन से भारत लाएगी पुलिस। नागा चैत्नय की रूमर्ड गर्लफ्रेड शोभिता धूलिपाला ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news (credit pic: instagram)
सलमान खान को कुछ दिन पहले ही लॉरेश्न बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। एक्टर ने इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में जांच करते समय पुलिस को पता चला कि एक्टर को जान से मारने की धमकी किसी भारतीय छात्र ने दी थी जो इस समय लंदन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उस लड़के के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म Ulajh का फर्स्ट पोस्ट आउट कर दिया है। फिल्म में एक्ट्रेस आईपीएस अफ्सर की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस फिल्म के पोस्टर में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। पोस्टर में जाह्नवी काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी मुख्य भूमिका में है।
पिछले कई दिनों से खबर आ रही हैं नागा चैत्नय और शोभिता धूलिपाला एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। शोभिता ने नागा को डेट करने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत है। मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं। एक्ट्रेस का बयान सुर्खियों में है।
बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द होगा बंद
टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफएयर होने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड 24 मई को टेलिकास्ट होगा। बड़े अच्छे लगते हैं के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें पूरा कपूर परिवार शादी के आउटफिट में नजर आ रहा है। शो के आखिरी दिन नीति टेलर और हितेन तेजवानी काफी इमोशनल हो गए।
अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लेकर आने वाले हैं। अनुज के नहीं आने पर अनुपमा टूटती नहीं है बल्कि कहती हैं ये मेरे जिंदगी की नई शुरुआत है। घर में वनराज और काव्या के बीच झगड़ा होता है। काव्या घर छोड़कर चली जाती है। काव्या के जाते ही वनराज को हार्ट अटैक आता है। वनराज की तबीयत के बारे में सुनकर अनुपमा वापस शाह हाउस पहुंचती है।
