'Eetha' के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाई अपनी फीस, मेकर्स से लिए इतने करोड़ रुपये

Shraddha Kapoor Fees for Eetha: श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित फिल्म 'ईथा' में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए श्रद्धा ने मोटी रकम ली है।

Shraddha Kapoor Fees for Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बाकी एक्टसेस की तरह बैक टू बैक फिल्में नहीं करती हैं। बीते कुछ सालों से श्रद्धा कपूर हमेशा से ही चुनींदा और अच्छी फिल्में कर रही हैं। श्रद्धा कपूर जब भी नई स्क्रिप्ट चुनती हैं, तो उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसमें उन्हें प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ईथा' को करने के लिए श्रद्धा कपूर ने निर्माताओं से मुंहमांगी रकम ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Scene Leaked: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की 'रामायण' का सीन हुआ लीक, मेकर्स के फूले हाथ-पांव)

Shraddha Kapoor Fees for Eetha

'ईथा' के लिए श्रद्धा कपूर ने चार्ज की इतनी मोटी रकम

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'ईथा' के अपनी फीस में इजाफा किया है। इस मूवी के लिए श्रद्धा कपूर ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजन का मानना है कि विठाबाई की बायोपिक श्रद्धा के करियर के लिए बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इसलिए जो फीस के तौर पर उन्हें रकम मिली है, वो एकदम सही है।

End of Feed