Ajay Devgn's Drishyam 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ देर पहले ही अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' की बड़ी घोषणा एक वीडियो ड्राप करते हुए की है। फैन्स भी लंबे समय से 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस वीडियो को ड्राप करते हुए 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की रिलीज डेट का भी बड़ा खुलासा किया है। यह मूवी अगले साल 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी।
Pic Credit: Instagram/Ajay Devgn
इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर 'दृश्यम 3' की अनाउंसमेंट कर वीडियो साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आखिरी हिस्सा बाकी है। 2 अक्टूबर, 2026 सिनेमाघरों में आ रही है।' वीडियो में अजय देवगन अपने बेहद लोकप्रिय किरदार विजय सालगांवकर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अजय देवगन को देखने के बाद लोगों को यकीन हैं कि 'दृश्यम 3' बीते दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाली है। वीडियो में अजय देवगन यह भी कह रहे हैं कि वो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे।
बता दें 'दृश्यम' मूवी साल 2015 में रिलीज हुई थी जबकि इसका दूसरा पार्ट 2022 में आया था। अब फिल्म का तीसरा और आखिरी पार 2026 में 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 'दृश्यम 3' के हिंदी वर्जन में अजय देवगन और तब्बू के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अजय देवगन को रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तरह दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई।
