Ayushmann Khurrana Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की कुछ सबसे मजेदार फिल्मों में से एक ड्रीम गर्ल के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ड्रीम गर्ल में पूजा का किरदार एक बार फिर फैन्स के दिलों पर राज करने के लिए लौट रहा है।पूजा की आवाज का जादू एक बार फिर से लौट रहा है। ख़ुद पठान भी पूजा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। जी हां, एक मर्द होकर भी मर्दों से रोमांटिक बातें करने वाली ये पूजा सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। फिल्म ड्रीम गर्ल की पूजा बॉलीवुड के पठान से बात करते हुए नजर आ रही है। पूजा ने पठान से सिर्फ बात ही नहीं की है बल्कि उनपर डोरे डालते हुए भी नजर आई है।
Dream Girl 2 Teaser out
पठान के साथ पूजा की नॉटी बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल का पहला टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें पूजा का हॉट अवतार दिखाई दे रहा है। इस टीजर में अपनी मदहोश आवाज में पूजा किसी और को नहीं बल्की पठान को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही है। टीजर के साथ ही ड्रील गर्ल 2 की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।
सिनेमाघरों में होगी 'पूजा' की वापसी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर में आयुष्मान खुराना का पूरा लुक तो रिवील नहीं किया गया है। पर उनका यह अवतार काफी हॉट लग रहा है। वीडियो में पूजा, पठान ने बात करती नजर आती है। जिसमें पठान पूछता है कि वह कब वापस लौटने वाली है। जिसके जवाब में पूजा अपने नॉटी अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फैंस को पसंद आया टीजर
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान की सक्सेस के बाद अब आयुष्मान भी उसका फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। टीजर में पूजा और पठान के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
