Don 3: रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE में शिकायत लेकर पहुंचे Farhan Akhtar, इस दिन आएगा फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2026, 10:46 AM IST

Ranveer Singh Don 3 Exit Controversy: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद और बढ़ गया है। फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की है।

Ranveer Singh Don 3 Exit Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बड़े पर्दे के बाद अब फिल्म धुरंधर 2 ने ओटीटी पर भी गदर काट दिया है। इन सब के बीच रणवीर सिंह अपनी छोड़ी हुई फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म डॉन 3को लेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह के बीच तनातनी बढ़ गई है। फरहान ने फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन (FWICE) में रणवीर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। (ये भी पढ़ें: निपट गया Don 3 विवाद, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़ रुपये!!)

Ranveer Singh Don 3 Exit Controversy

रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच बढ़ा विवाद (Image Source: IMDb)

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

फरहान अख्तर एक बार फिर फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार फरहान अख्तर ने ऐसा कदम उठाया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। FWICE के बयान के मुताबिक फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के फिल्म डॉन 3 से बाहर होने को लेकर फिल्म बॉडी में शिकायत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शिकायत IFTDA के जरिए की गई, जहां फरहान मेंबर हैं। FWICE ने बताया है कि इस मामले पर उनका फैसला 25 मई को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद से रणवीर सिंह के फैंस परेशान हो गए हैं। अब देखना होगा 25 मई को रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे फिल्म डॉन 3 के विवाद पर क्या फैसला आता है। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने इस मांग के पूरी न होने की वजह से छोड़ी Don 3, फरहान अख्तर को मंजूर नहीं थी बात)

End of Feed