Shah Rukh Khan Returns in Don 3: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई कि रणवीर सिंह की 'डॉन 3' को छोड़ दिया है। इस मूवी में शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने रिप्लेस किया था। हालांकि शाहरुख खान की रिप्लेस करने के बाद रणवीर सिंह को इंटरनेट पर फैन्स की आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद अब फरहान अख्तर की फिल्म में शाहरुख खान की एक फिर वापसी होती दिखाई दे रही है।
Pic Credit: Instagram
'डॉन 3' में हुई शाहरुख खान की वापसी
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान एक बार फिर 'डॉन 3' में वापसी करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि शाहरुख खान ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वापसी के लिए एक शर्त रखी है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि शाहरुख खान यह मूवी तभी करेंगे, जब 'जवान' डायरेक्टर एटली को 'डॉन' फ्रैंचाइज का हिस्सा बनाया जाएगा। इस मूवी को बड़े स्केल और दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए शाहरुख खान ने एटली को ऑनबोर्ड लेने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: The Raja Saab Box Office Day 8: फिसड्डी साबित हुई प्रभास की हॉरर कॉमेडी, कमाई रही निराशाजनक
'डॉन 3' करने को लेकर शाहरुख खान की ओर से अभी तक फाइनल डिसिशन नहीं लिया है। शाहरुख खान ने फ्रैंचाइज की दूसरी फिल्म में 'डॉन' की यादगार भूमिका निभाई थी। 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने कियारा आडवाणी को फाइनल किया था लेकिन उन्होंने भी इस मूवी को बीच में छोड़ दिया था। इसके बाद फिल्म के लिए कृति सेनॉन का नाम सामने आया। अब मेकर्स शाहरुख खान के अपोजिट किस एक्ट्रेस को फाइनल करे हैं, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
