सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया था। इस हमले में सलमान को कुछ नहीं हुआ। एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। मुंबई पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं। पुलिस ने हमलावरों की बाइक का पता लगा लिया है। सलमान खान से मिलने के लिए कई सेलेब्स उनके घर पर भी पहुंचे थे। सेलेब्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पूजा भट्ट के बाद निर्देशक संजय गुप्ता ने इस मामले में अपनी नाराजगी जताई है। निर्देशक ने सोशल मीजिया पर पोस्ट लिखा है।
Sanjay Gupta and Salman Khan (credit Pic: Instagram)
संजय गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए इस घटना को कायरतापूर्ण बताया है। संजय से पहले पूजा भट्ट ने इस घटना के बारे में जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने इस घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस वैन तैनात थी। इसके बाद ऐसा हुआ तो सुरक्षा सिर्फ भ्रम है।
संजय ने की सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग को बताया-कायरतापूर्ण
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने जो बाइक जब्त की थी वो रायगढ़ जिले की है और सेकेंड हैंड वाहन थी। पुलिस ने बाइक के मालिक की पहचान कर ली है और उसे पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि दोनों हमलावर में से एक गुरुग्राम का अपराधी है। उसने हरियाणा में कई हत्याओं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा बिजनेसमैन संचिन मुंजाल के हत्या में भी आरोपी है। दोनों हमलावर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार के करीबी हैं।
