Ariana Grande ने Ricky Alvarez संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल?

Is Ariana Grande-Ricky Alvarez in Relationship: हॉलीवुड की दुनिया से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एरियाना ग्रांडे और रिकी अल्वारेज ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

Is Ariana Grande-Ricky Alvarez in Relationship: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एरियाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड रिकी अल्वारेज की भी कुछ झलकियां नजर आईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 first Review: सनी देओल बने फिल्म की जान, दिल छू गई Abhimanyu Singh की परफॉर्मेंस)

Ariana Grande-Ricky Alvarez

रिश्ते में हैं एरियाना ग्रांड-रिकी अल्वारेज...(Pic Credit: Instagram)

एरियाना ने शेयर की रिकी के साथ तस्वीरें

एरियाना ग्रांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया है। इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े अलग-अलग पलों की तस्वीरें शामिल हैं। खास बात यह रही कि इस पोस्ट में रिकी अल्वारेज के साथ उनकी दो तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसे आउटफिट पहने हुए हैं। तस्वीर में उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन रिकी ने एरियाना के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उनका हाथ थामा हुआ है। दूसरी तस्वीर में रिकी कैमरे को उल्टा पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि एरियाना उनके सामने खड़ी हैं।

2015 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

एरियाना ग्रांडे और रिकी अल्वारेज ने 2015 से 2016 तक एक-दूसरे को डेट किया था। रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही और वे एक-दूसरे के संपर्क में रहे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों की नजदीकियों ने फैंस का ध्यान दोबारा खींचा है। जून में दोनों को टेक्सास के ऑस्टिन में साथ देखा गया था। इसके बाद रिकी को एरियाना के टूर परफॉर्मेंस में भी देखा गया, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'जनरेशन गटर' कमेंट करना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, FIR पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई)

End of Feed