बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार के वो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 70 के दशक का ये एंग्री यंग मैन काम करते-करते कब सदी का महानायक बन गया पता ही नहीं चला। अमिताभ बच्चन के बाद उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया है। जया, ऐश और अभिषेक को भी लोग बड़े कलाकारों में से एक मानते हैं लेकिन हर कोई इस बात से हैरान है कि एक्टर्स से भरे इस परिवार की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम क्यों नहीं आजमाया है? आइए आपको इसका जवाब देते हैं...
कई लोग मानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को एक्ट्रेस नहीं बनने दिया, जिस कारण वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रही। ऐसे लोगों को बता दें कि लगभग 27 साल पहले जया बच्चन ने इसका खुलकर जवाब दिया थाट। जया बच्चन ने कहा था 'श्वेता ने कभी भी एक्टिंग में अपना इंट्रेस्ट नहीं दिखाया था। वो घर पर बहुत नौटंकी करती है लेकिन कैमरे के सामने नहीं आना चाहती है। वो अपने पिता की तरह ही बहुत ही इंट्रोवर्ट इंसान है। '
अगर श्वेता खुद कभी एक्ट्रेस बनने की इच्छा जाबिर करती तो हमें खुशी होती। मैं खुद उसका उत्साहवर्धन करती और उसे एक्ट्रेस बनने में मदद करती।
बताते चलें कि श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो स्कूल में थीं तब उन्होंने एक दफा प्ले के लिए ऑडिशन दिया था। प्ले में उनकी परफॉर्मेंस इतनी खराब थी कि श्वेता ने फैसला कर लिया कि वो कभी भी स्टेज पर नहीं चढेंगी। यही कारण है कि श्वेता एक्टिंग से दूर ही रहती हैं और फिल्मों में काम नहीं करती है।
