बॉलीवुड

Dhurandhar Teaser Reaction: 'धुरंधर' का टीजर के देख गदगद हुए यूजर्स, स्टारकास्ट ने लूटी लाइमलाइट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 01:05 PM IST

Dhurandhar Teaser Reaction: फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म की टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Dhurandhar Teaser Reaction

Dhurandhar Teaser Reaction: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर सुर्खियों में है। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म धुरंधर का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में रणवीर सिंह के लुक के साथ-साथ गाने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के टीजर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

टीजर ने लूटा लोगों का दिल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर टीजर रिलीज होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म के टीजर को लेकर हर कोई इसी तारीफ करता नजर आ रहा है। टीजर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का भी लुक दिखाया गया है। टीजर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आए। किसी को एक्शन सीन्स पसंद आ रहे हैं, तो कोई स्टार्स के लुक्स पर फिदा हो गया। टीजर में दिखाया गया गाना भी लोगों का दिल लूट रहा है। सोशल मीडिया पर इस टीजर ने आते धूम मचा दी है।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर'

रणवीर सिंह और संजय दत्त की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर के टीजर में रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। अब ये तय हो गया है कि रणवीर सिंह की फिल्म की टक्कर प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) से होने वाली है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के टीजर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article