PMO से आई थीं 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट? राकेश बेदी ने कहा- 'ऐसा वहां कौन लिख सकता है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 18, 2026, 01:53 PM IST

Rakesh Bedi on Dhurandhar: एक्टर राकेश बेदी ने उस अफवाह पर जवाब दिया है, जिसमें कहा गया था कि फिल्म धुरंधर की स्क्रिप्ट की PMO से आई है। राकेश बेदी ने कहा कि...

Rakesh Bedi on Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से धमाल मचा दिया था। फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी की शानदार एक्टिंग देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए थे। फिल्म धुरंधर ने राकेश बेदी के खोए हुए फेम वापस दिलवा दिया था। लेकिन फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद कई सारे विवाद भी सामने आए थे। फिल्म धुरंंधर को प्रोपेगेंडा मूवी तक बताया गया। इसके अलावा कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे कि फिल्म की स्क्रिप्ट प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO से आई है। अब राकेश बेदी ने अपने नए इंटरव्यू में इन सब मुद्दों को लेकर रिएक्शन दिया है।

Rakesh Bedi on Dhurandhar

राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर को लेकर कही ये बात (Image Source: Dhurandhar Movie)

End of Feed