Dhurandhar gets CBFC Clearance: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह भी स्पष्ट किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा से कोई संबंध नहीं है। आर. माधवन, संजय दत्त( Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना ( Akshayee Khanna) जैसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके बाद इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
17 साल बाद आई बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म
CBFC की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर’ का रनटाइम 214.1 मिनट है— यानी 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड। यह जोधा अकबर (2008) के बाद 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म है। साथ ही, यह रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की पहली A-रेटेड थिएट्रिकल रिलीज भी है।
CBFC ने सुझाए कई बदलाव
रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म में कुछ एडिट्स और मॉडिफिकेशन किए गए। जिसमें शामिल हैं: डिस्क्लेमर में हिंदी वॉयसओवर जोड़ने का आदेश। एंटी-ड्रग और स्मोकिंग वॉर्निंग लगाना। फिल्म में कई हिंसक सीन काटे गए हैं। फिल्म के पहले हाफ के कुछ इंटेंस सीन हटाए या बदले गए। फिल्म काफी हिंसक नजर आ रही है इसलिए इसके दूसरे हाफ के कुछ ऐसे सीन्स को भी कम किया गया है। एक अपशब्द को म्यूट किया गया है। एक मंत्री के किरदार का नाम बदला गया है। अतिरिक्त बैकग्राउंड म्यूजिक और एंड-क्रेडिट सीन जोड़े गए है।
रिलीज की तैयारियों में तेजी
CBFC की क्लियरेंस के बाद फिल्म की टीम अब रिलीज की तैयारियों में जुट गई है। भारी-भरकम स्टारकास्ट, लंबा रनटाइम, बड़े पैमाने पर बनाई गई एक्शन सीक्वेंस और कुछ बदलावों के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी उत्सुकता बढ़ गई है। ‘धुरंधर’ अब अपने ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर जनता के बीच जबरदस्त क्रेज है। इसकी एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने खास रकम भी जोड़ ली है।
