Ameesha Patel Praises Akshaye Khanna: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानकारों का ये मानना है कि धुरंधर आगे चलकर और मोटी कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने ऐसी एक्टिंग की थी कि लोग गदगद हो गए हैं। सभी लोग अक्षय खन्ना की खूब तरीफ कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए नजर डालते है उन्होंने क्या कहा है।
अक्षय खन्ना पर अमीषा पटेल ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना को मिल रही हैं। बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म और कास्ट की वाहवाही कर रहे हैं, और अब अमीषा पटेल ने भी अपने हमराज को-स्टार के लिए खूब प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा कि अक्षय खन्ना ने सबको पीछे छोड़ दिया था। अमीषा ने जवाब दिया, ''वो पहले थे, आज हैं और हमेशा रहेंगे असली टैलेंट खासकर कोविड के बाद वो फिर से दिल जीत रहे हैं और बॉक्स ऑफिस को वापस वही जगह दे रहे हैं, जहां वो होने चाहिए।' बता दें कि अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने लोगों को दिल खोलकर प्यार दिया है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म को रिलीज हुए अब 7 दिन पूरे हो गए है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी से साथ फिल्म की कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपये हो गई है। लोगों की मानें तो अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर शनिवार और रविवार को मोटी कमाई करने वाली है।
