Dhurandhar: आदित्य धर की वजह फिल्म से बाहर हो गई थीं तमन्ना भाटिया, विजय गांगुली ने कहा- 'वो नहीं चाहते थे कि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 21, 2025, 03:42 PM IST

Tamannaah Bhatia in Dhurandhar: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की एंट्री होने वाली थी लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की वजह से ये नहीं हो पाया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था।

Tamannaah Bhatia in Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह के ये फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कलेक्शन के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी खूब बात हो रही है। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) भी नजर आने वाली हैं। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं उनका रोल क्या होने वाला था और वो फिल्म से बाहर क्यों हुईं।

Tamannaah Bhatia in Dhurandhar

Image Source: IMDb/ Dhurandhar Movie

तमन्ना भाटिया हो गई थी बाहर

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में पहले तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली थी, लेकिन बाद में वो बाहर हो गई हैं। इसका खुलासा विजय गांगुली (Vijay Ganguly) ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। विजय गांगुली ने Filmy Gyan से बातचीत के दौरान कहा कि 'दो लड़कियों के रोल के लिए कई ऑप्शन और ऑडिशन पर विचार किया गया था।' जब उनसे पूछा गया कि क्या तमन्ना भाटिया का नाम आया था, तो विजय ने कहा, 'मेरे दिमाग में तो वो ही थीं। मैंने उनका नाम सुझाया था, लेकिन आदित्य सर बहुत साफ थे कि उन्हें कोई आइटम सॉन्ग नहीं चाहिए, जो कहानी से बाहर की चीज लगे। अगर सिर्फ एक लड़की होती, तो ध्यान कहानी से हटकर उस पर चला जाता। इसलिए दो लड़कियां रखी गईं, एक नहीं। वो नहीं चाहते थे कि ध्यान सिर्फ एक व्यक्ति पर जाए। अगर तमन्ना होतीं, तो सब कुछ उनके बारे में हो जाता और कहानी पीछे रह जाती।' विजय ने आगे बताया कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के वेडिंग रिसेप्शन सीन बहुत महत्वपूर्ण था और उसमें डांस नंबर के अलावा भी बहुत कुछ हो रहा था। आदित्य सर नहीं चाहते थे कि कहानी से कुछ मिनटों के लिए भी ध्यान हटे। इसलिए ‘शरारत’ गाने को बस 'कट-टू सॉन्ग' की तरह ट्रीट किया गया।

End of Feed