Rakesh Bedi Video: बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज हुई, जिसमें राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाया। फिल्म में राकेश की एक्टिंग देख लोग गदगद हो गए। इस बीच राकेश बेदी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर सभी लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर... (ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 में धमाल मचाने पर Rakesh Bedi को मिला ₹1 करोड़ का बोनस? एक्टर की टीम ने खोली पोल)
राकेश बेदी का वीडियो वायरल (pic credit-dhurandhar movie)
राकेश बेदी का वीडियो वायरल (pic credit-dhurandhar movie)
राकेश बेदी का वीडियो आया सामने
वेटरन एक्टर राकेश बेदी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस वाले उन्हें फिल्म धुरंधर में उनके किरदार के लिए पहचान लेते हैं। वीडियो में राकेश बेदी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए मजाक में कहते हैं, 'अब चालान मत काट देना' जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। मंगलवार को यूट्यूब शो 'द बॉम्बे जर्नी' के नए एपिसोड का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'हर दिन ऐसा नहीं होता जब ट्रैफिक पुलिस फैन बन जाए।' वीडियो में दिखाया गया कि ट्रैफिक सिग्नल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे ही राकेश बेदी को देखा, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। आम चेकिंग की जगह यह पल फैन मोमेंट में बदल गया। पुलिस अधिकारियों ने फिल्म धुरंधर में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की।
धुरंधर 2 में नजर आए थे राकेश बेदी
एक पुलिसकर्मी ने उनसे हाथ मिलाते हुए कहा, 'धुरंधर जबरदस्त फिल्म है। मैंने थिएटर में देखी और बहुत पसंद आई।' इसके बाद एक और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी वहां आया और राकेश बेदी के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। इस दौरान पुलिसवालों को पता ही नहीं था कि उनकी पूरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। बातचीत के दौरान एक अधिकारी ने राकेश बेदी की फिल्म तिरंगा और सलमान खान के साथ उनकी फिल्मों का भी जिक्र किया। माहौल को और मजेदार बनाते हुए राकेश बेदी ने हंसते हुए कहा, 'अब मेरी गाड़ी का चालान मत काट देना।' यह सुनते ही पुलिस अधिकारी जोर-जोर से हंसने लगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
