Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर की रिलीज डेट में हुआ बदलाव !! इस दिन से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू

Dhurandhar 2 Release Date Preponed: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का ट्रेलर 7 मार्च यानी आज रिलीज होने जा रहा है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रीव्यू शेड्यूल करने की प्लानिंग की है।

Dhurandhar 2 Release Date Preponed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का सभी दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स इस समय फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक बड़ी प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि मेकर्स 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले इसका पेड प्रीव्यू शेड्यूल करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Dhurandhar 2 Release Date Preponed

Pic Credit: Grab From You Tube

18 मार्च को 'धुरंधर 2' का होगा पेड प्रीव्यू शेड्यूल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्मताओं ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को हिट कराने के लिए इसकी रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को भारत में शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू शुरू करने का निर्णय लिया है। 7 मार्च यानी आज इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसकी एडवांस बुकिंग को भी ओपन कर दिया जाएगा। पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की बुकिंग ट्रेलर के प्रीमियर के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। (इसे भी पढ़ें: इजरायल-ईरान के बीच चल रही वॉर के बाद भी यूएई में रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक' !! जानिए पूरा मामला)

End of Feed