Dhurandhar 2 Oye Oye Row: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बनाम त्रिमूर्ति फिल्म्स कॉपीराइट केस सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करने के बाद सुपर कैसेट्स (टी-सीरीज) को 50 लाख रुपये जमा कराने का आदेश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट कॉपीराइट विवाद मामले में त्रिमूर्ति फिल्म्स के पक्ष में अंतरिम रिलीफ देने में असमर्थ रहा है। गुरुवार को हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि वह वादी द्वारा अनुरोध किए किसी भी अंतरिम आदेश को पारित करने में असमर्थ है। (इसे भी पढ़ें: Karan Patel की पत्नी Ankita Bhargava के घर में घुसे 2 अनजान आदमी, दिन दहाड़े पिता को बनाया निशाना)
Dhurandhar 2 Oye Oye Controversy
Oye Oye Song
कुछ समय पहले रिलीज हुई डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में रंग दे लाल नाम का एक गाना है, जिसमें कुछ सेकेंड के लिए तिरछी टोपी वाले सॉन्ग की धुन सुनाई देती है। आदित्य धर के बैनर ने फिल्म त्रिदेव की निर्माता कम्पनी त्रिमूर्ति फिल्म्स से इसे यूज करने की इजाजत नहीं ली थी। त्रिमूर्ति फिल्म्स के मालिक राजीव राय को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने कोर्ट का रुख किया और कॉपीराइट केस दर्ज करवा दिया। (इसे भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Review: 1 बार तो देखनी बनती है आयुष्मान खुराना की फिल्म)
किसे मिलेंगे 50 लाख रुपये?
दिल्ली हाई कोर्ट ने जो फैसला आज सुनाया है, उसके बाद हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिरकार जमा कराए गए रुपये किसे मिलेंगे? बता दें कि कोर्ट ने ये रुपये रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा कराने का आदेश दिया है। जो भी ये केस आखिर में जीतेगा, 50 लाख रुपये की धनराशि उसे मिलेगी।
कोर्ट में दोनों पक्षों ने क्या-क्या दलीलें दी हैं
अगर दिल्ली हाईकोर्ट में दी गईं दलीलों की बात करें तो जहां त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बी62 फिल्म्स पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना इजाजत के ओए-ओए सॉन्ग की धुन यूज की है तो वहीं पर धुरंधर 2 का पक्ष रख रहे वकील ने दावा किया है कि इससे पहले भी कई बार फिल्म त्रिदेव के गानों का इस्तेमाल किया गया है। तब त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कभी भी आपत्ति नहीं जताई, जिस कारण उन्हें निर्माता की नीयत पर शक है।
