Dhurandhar 2 Leaked: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसकी गवाही इसकी कमाई दे ही रही है। फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए लगातार दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह इसकी बढ़ती लोकप्रियता है। धुरंधर 2 की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए कुछ लोगों ने इसे यूट्यूब पर लीक कर दिया था। रणवीर सिंह और धुरंधर 2 के फैंस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मेकर्स को इसके बारे में बताया और फिर तुरंत ही मेकर्स हरकत में आए और उन्होंने धुरंधर 2 को यूट्यूब से डिलीट कराया। (इसे भी पढ़ें: कियारा के दिल में इस साउथ स्टार के लिए हैं सॉफ्ट कॉर्नर, नाम जान हैरान होंगे सिद्धार्थ के फैंस)
Image Source: Movie Poster
धुरंधर 2 को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश हुई नाकामयाब
धुरंधर 2 से पहले भी कई ब्लॉकबस्टर मूवीज को इंटरनेट पर लीक किया जा चुका है। इससे उन फिल्मों को भारी नुकसान पहुंचता है। धुरंधर 2 को भी यूट्यूब पर इसीलिए लीक किया गया था ताकि इसकी कमाई को नुकसान पहुंचाया जा सके। हालांकि धुरंधर 2 के फैंस और मेकर्स की सतर्कता से साजिश को नाकामयाब किया गया। धुरंधर 2 जिस तरह से कमाई करती आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी ये कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। (इसे भी पढ़ें: Fact Check: मांं बनने वाली हैं पूनम पांडे?)
1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है धुरंधर 2
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। इस फिल्म ने ग्लोबल बक्स ऑफिस पर अब तक अपने खाते में 1500 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। आने वाले समय में भी इसकी कमाई रुकती नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लेगी। ऐसा करने वाली ये रणवीर सिंह की पहली मूवी होगी। इससे पहले रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म ने ये कारनामा नहीं किया है। धुरंधर फिल्म सीरीज से रणवीर सिंह दोबारा बॉक्स ऑफिस किंग बने गए हैं। कभी पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और दिल धड़कने दो देने वाले रणवीर सिंह नई जनरेशन के बॉक्स ऑफिस किंग थे और एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड के धुरंधर का खिताब अपने नाम कर लिया है।
