Dhurandhar 2: रजनीकांत से तारीफ सुन गदगद हुए आदित्य धर, इमोशनल हो लिख डाली दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 24, 2026, 08:43 AM IST

Aditya Dhar on Rajinikanth Post: धुरंधर 2 (Dhurandhar:The Revenge) रिलीज होते ही पूरे देश में धमाल मचा रही है। फिल्म को मिल रही तारीफों की लिस्ट में अब रजनीकांत (Rajinikanth) का नाम भी जुड़ गया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की तारीफ की। अब इसको लेकर आदित्य धर ने रिएक्शन दिया है।

Aditya Dhar on Rajinikanth Post: बॉलीवुड एक्टर फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी चर्चा हो रही है। लोग इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी फिल्म धुरंधर 2 के दीवाने हो गए हैं। फिल्म को मिल रही तारीफों की लिस्ट में अब रजनीकांत (Rajinikanth) का नाम भी जुड़ गया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की जमकर तारीफ की। अब डायरेक्टर ने रजनीकांत के इस पोस्ट का रिप्लाई दिया है।

End of Feed