Dharmendra Ikkis Fees: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म को क्रिटीक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और दर्शक भी इस कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इक्कीस में भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी से आगे बढ़कर उन भावनाओं की बात की है, जो जंग में कहीं दब जाती हैं। फिल्में धर्मेंद्र ने भारतीय शूरवीर अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभाया है, जो बखूबी इस दर्द को पर्दे पर पेश करते हैं। दर्शकों को इक्कीस में धर्मेंद्र का काम काफी पसंद आ रहा है लेकिन उनके मन में ये भी सवाल है कि आखिरकार इस फिल्म के लिए धरम पाजी ने कितनी फीस ली थी? (इसे भी पढ़ें: Ikkis Audience Review: आंखों में आंसू दे गए धर्मेंद्र, दर्शकों को अगस्त्य-सिमर का काम भी आ रहा है पसंद)
Image Source: Movie Posters
इक्कीस के लिए धर्मेंद्र ने चार्ज की मोटी रकम
अगर मीडिया में सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इक्कीस के लिए धरम पाजी को अच्छी खासी रकम मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धरम पाजी ने इक्कीस के लिए 20 लाख रुपये चार्ज किए थे। मेकर्स ने 20 लाख रुपये देने के साथ-साथ इस बात का भी पूरा ध्यान रखा कि धरम पाजी को किसी चीज की दिक्कत न हो। असल में उम्र की वजह से धरम पाजी को चलने-फिरने में दिक्कत होती थी, जिसके चलते मेकर्स ने उनको आराम देने के सारे इंतजाम किए थे। (इसे भी पढ़ें: KBC 17: अमिताभ बच्चन ने खींची नाती अगस्त्य नंदा की टांग, धर्मेंद्र को याद करके आंखें हुईं नम)
जाते-जाते इक्कीस-रॉकी और रानी की प्रेमकहानी जैसी फिल्में दे गए धरम पाजी
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 5 दशकों का सफर पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को बदलते हुए देखा और कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में ऐसी कई सारी फिल्में की हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगी। इनमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और इक्कीस भी शामिल रहेंगी, जिनमें उन्होंनो छोटे लेकिन यादगार रोल निभाए थे।
