Dhamaal के मेकर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज

Dhamaal makers in trouble: फिल्म धमाल के डायरेक्टर इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर अशोक ठाकरिया मुश्किल में फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ कथित 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

Dhamaal makers in trouble: फिल्म धमाल (Dhamaal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। धमाल फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर इंद्र कुमार (Indra Kumar) और प्रोड्यूसर अशोक ठाकरिया के खिलाफ कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला मुंबई में दर्ज किया गया है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में फिल्म के राइट्स को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर पुलिस की जांच पर है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Nayyi Navelli: 'भाभी डायन है...' Yami Gautam की अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर आउट)

Dhamaal makers in trouble

मुश्किल में फंसे धमाल के मेकर्स (pic credit-IMDb)

मुश्किल में फंसे धमाल के मेकर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शिकायत अंधेरी की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ग्रैंड मास्टर के मालिक विकास बलदेवराज साहनी ने की है। उनका दावा है कि उनकी कंपनी ने अक्टूबर 2019 में इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया की प्रोडक्शन कंपनी मारुति इंटरनेशनल के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत ग्रैंड मास्टर ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म धमाल के दुनियाभर के स्थायी डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए थे। आरोप है कि प्रोड्यूसर्स ने उन्हें बताया था कि उस समय इन राइट्स पर किसी और कंपनी का अधिकार नहीं है। हालांकि, साहनी को बाद में पता चला कि फिल्म के यही राइट्स साल 2015 में ही शेमारू एंटरटेनमेंट को बेचे जा चुके थे। उनका आरोप है कि इस वजह से उनकी कंपनी के कई डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सौदे रद्द हो गए और उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed