बॉलीवुड

Fighter में दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन के किसिंग सीन पर मचा बवाल, मानहानि का केस हुआ दर्ज

Deepika Padukone-Hrithik Roshan Kissing Scene In Fighter Creates Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मूवी में दोनों किस करते नजर आए थे, जिसे लेकर एक आईएएफ ने मानहानि का मुकदा भी दर्ज कराया है।

Image

'फाइटर' को लेकर खड़ा हुआ बवाल

Deepika Padukone-Hrithik Roshan Kissing Scene In Fighter Creates Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) बीते महीने 25 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि वह बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। वहीं अब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मूवी को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुोकण किस करते दिखाई दिये थे, जिसे लेकर मानहानि का मुकदमा किया गया है।

फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भारतीय वायु सेना की यूनिफॉर्म में किस करते दिखाई दिये थे। इस मामले को लेकर विंग कमांडर सौम्या दीप दास ने फिल्ममेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही मानहानि का मुकदमा लगाते हुए वायुसेना को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगाया है। इंडिया टीवी की रिपोर्टस के मुताबिक, आईएएफ ऑफिसर सौम्या दीप दास का ऋतिक-दीपिका का भारतीय वायुसेना की वर्दी में किस करना बहुत ही अनुचित और एक आईएएफ ऑफिसर के लिए अशोभनीय लगा।

आईएएफ ऑफिसर सौम्या दीप दास का कहना है कि 'रनवे पर वर्दी में ही किस' ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों के 'अनुशासन और शिष्टाचार के मानकों का खंडन करता है।' विंग कमांडर सौम्या का कहना है कि ये सीन न केवल बाकी अधिकारियों में अनैतिक व्यवहार को बढ़ावा देगा, बल्कि भारतीय वायुसेना के नैतिक मानकों पर भी सवाल खड़ा करेगा। बता दें कि आईएएफ ऑफिसर ने कानूनी नोटिस में भारतीय वायुसेना व इसके अधिकारियों पर नाकात्मक प्रभाव पड़ने के लिए 'फाइटर (Fighter)' से सीन हटाने की मांग की। इसके साथ ही नोटिस में आईएएफ की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मुआवजे की भी डिमांड की गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article