बॉलीवुड

Suhani Bhatnagar Death: डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं दंगल की 'छोटी बबीता', पिता ने सुनाई दर्दभर कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2024, 09:52 AM IST

दंगल फेम सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म में सुहानी ने यंग बबीता फोगाट का रोल निभाया था। सुहानी की मौत से फैंस को झटका लगा है। सुहानी लंबे समय से बीमार थीं। उनके माता-पिता ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सुहानी को डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी थी।

Image

Suhani Bhatnagar (credit pic: instagram)

Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल (Dangal) में यंग बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस महज 19 साल की थीं। सुहानी की मौत से बॉलीवुड गमगीन है। एक्ट्रेस की मौत पर नितेश तिवारी, बबीता फोगाट, जायरा वसीम और आमिर खान ने दुख जताया है। छोटी सी उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविद कह दिया। सुहानी लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। सुहानी के पिता ने मीडिया से बात-चीत में बताया कि एक्ट्रेस को रेयर बीमारी हुई थी।

उन्होंने बताया, दो महीने पहले सुहानी के उल्टे हाथ में सूजन हुई थी जिसे उन्होंने नॉर्मल समझा था। लेकिन उसके बाद दूसरे हाथ और पूरे शरीर में सूजन बढ़ गई। सुहानी को कई डॉक्टर्स को दिखाया। लेकिन कोई समझ नहीं पाया। 7 फरवरी को सुहानी को एम्स में भर्ती करवाया गया और जहां उसके टेस्ट हुए।

सुहानी को थीं डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की रेयर बीमारी

डॉक्टर्स ने बताया कि सुहानी को डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की रेयर बीमारी है। इस बीमारी का इलाज सिर्फ स्टेरॉइड्स हैं। स्टेरॉइड्स की वजह से बॉडी का ऑटो इम्यून सिस्टम प्रभावित हुआ और इम्युनिटी कमजोर हो गई। इम्युनिटी कमजोर होने से सुहानी को इनफेक्शन हो गया। इनफेक्शन की वजह से फेफड़े कमजोर हो गए। फेफड़ों में पानी भर गया और उसे सांस लेना मुश्किल हो गया। सुहानी ने कल यानी 17 फरवरी को आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि सुहानी को फिल्म दंगल से पहचान मिली थी। सुहानी ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद सुहानी ने कई एड्स में काम किया। पढ़ाई के लिए सुहानी ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article