सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज हुआ Dada का फर्स्ट लुक पोस्टर, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 8, 2026, 11:51 AM IST

Dada The Sourav Ganguly Story First Look: राजकुमार राव की फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Dada The Sourav Ganguly Story First Look: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada - The Sourav Ganguly Story) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का नाम सामने आया था। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से राजकुमार राव का पहला लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही राजकुमार राव की इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

Dada The Sourav Ganguly Story First Look

फिल्म दादा से सामने आया पहला लुक (Image Source: Dada Movie)

राजकुमार राव के लुक ने खींचा ध्यान

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से सामने आया राजकुमार राव का पहला लुक है। फिल्म के ऑफिशियल फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसे साल 2002 में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी लहराई थी। भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में शामिल ये सेलिब्रेशन गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया के बेखौफ तेवर और नए दौर की पहचान बन गया था। आज भी लोग इस पल को काफी याद करते हैं। फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से सामने आया राजकुमार राव का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

End of Feed