Daayra: न्याय की जंग में आमने-सामने DCP रमन और DCP अजूनी, रिलीज से 4 दिन पहले धांसू पोस्टर आउट

Daayra New Poster Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से चार दिन पहले फिल्म का एक और धाकड़ पोस्टर सामने आया है।

Daayra New Poster Out: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म 'दायरा' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है, वहीं फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार ने किया है। 'दायरा' (Daayra) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। 'दायरा' के रिलीज से 4 दिन पहले फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें न्याय की खातिर डीसीपी रमन कुमार और डीसीपी अजूनी कोहली आमने-सामने नजर आए। 'दायरा' से जुड़े इस नए पोस्टर ने लोगों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...'

Daayra का नया पोस्टर आया सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'दायरा' (Daayra) का ये पोस्टर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। फोटो में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली के लुक में दिखीं तो वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी डीसीपी रमन कुमार का लुक अपनाया हुआ था। इस पोस्टर को देख कहा जा सकता है कि न्याय की जंग में दोनों एक-दूजे के सामने रहेंगे। पोस्टर को साझा करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जब हर जवाब एक और सवाल खड़ा करे, तब न्याय की रेखा कहां खत्म होती है? 'दायरा' सिनेमाघरों में इस शुक्रवार हिंदी और मलयालम में आ रही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में ऐसी ढलीं Kareena Kapoor, मेघना गुलजार बोलीं- अपनी आंखों से अदा किया...

End of Feed