रेडियो मिर्ची का नया स्टूडियो लॉन्च: CM फडणवीस बने 'चीफ मिर्ची', लाल-मिर्ची रिबन काटकर किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हास्य और समझदारी का तड़का लगाते हुए कहा कि चाहे खाना हो या जिंदगी—थोड़ी-सी मिर्ची जरूरी होती है। उनकी यह टिप्पणी न सिर्फ सबको हंसा गई, बल्कि मिर्ची ब्रांड की असली पहचान—ऊर्जा, स्वाद, उत्साह और हर पल को मजेदार बनाने वाली चिंगारी को भी खूबसूरती से बयां कर गई।

मुंबई का नंबर 1 रेडियो स्टेशन 98.3FM मिर्ची पिछले 23 वर्षों से भी अधिक समय से शहर की धड़कन बना हुआ है। यह हर दिन मुंबईकरों की नब्ज पहचानकर उन्हें म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और लोकल फ्लेवर की लगातार खुराक देता आया है। अपने प्रतिष्ठित साउथ मुंबई स्थित मतुल्या सेंटर स्टूडियो से कई वर्षों तक संचालन करने के बाद मिर्ची अब अपने नए और अत्याधुनिक स्टूडियो के साथ कलिना में शिफ्ट हो गया है।

Devendra Fadnavis

मुंबई में रेडियो मिर्ची के नए स्टूडियो का उद्घाटन करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को समारोह का आधिकारिक उद्घाटन किया। सीएम की उपस्थिति उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। मिर्ची की असली शैली को ध्यान में रखते हुए सीएम ने अनोखी लाल-मिर्ची का रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया, जो मिर्ची की मसालेदार और बोल्ड पहचान को बखूबी दर्शाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मिर्ची के RJ जीतूराज और भूषण के साथ रोचक बातचीत भी की। इस बातचीत में मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के लिए अपने विजन, प्रदूषण, आगामी कुंभ मेले, कविता के प्रति अपने प्रेम और कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

End of Feed