Battle of Galwan Teaser: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का अच्छा खासा बज बना हुआ है। सभी लोग इस मूवी के बारे में ही बात कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज हुआ, जो कि अबतक यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस टीजर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। इस बीच सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चीन के सरकारी अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने सलमान खान की फिल्म पर रिएक्ट किया है। बैटल ऑफ गलवान का टीजर देख चीन भड़क गया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- battle of galwan teaser
बैटल ऑफ गलवान का टीजर देख भड़का चीन
सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का हालिया टीजर रिलीज होने के बाद चीन ने प्रतिक्रिया दी है। चीन के सरकारी अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने इसे तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वाला बताया है। यह फिल्म 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के घुसपैठिए सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में ये दावा किया है कि फिल्म में जून 2020 की झड़प की घटनाएं तथ्यों से मेल नहीं खाती। रिपोर्ट में लिखा है, 'बॉलीवुड की फिल्में सिर्फ मनोरंजन और भावनाओं से भरी कहानियां पेश करती हैं। लेकिन इससे इतिहास नहीं बदला जा सकता और न ही चीनी सेना की अपनी भूमि की रक्षा करने की इच्छा डगमगाई जा सकती है। ग्लोबल टाइम्स ने झूठा दावा किया कि भारतीय सैनिकों ने एलएसी पार की और लड़ाई भड़काई। लेख में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने सीमा क्षेत्र की स्थिरता को नुकसान पहुंचाया, चीनी सैनिकों की जान को खतरा डाला और दोनों देशों के सीमा समझौतों का उल्लंघन किया। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। सभी लोग चीनी मीडिया को झूठा बता रहे हैं।
कब रिलीज हो रही है फिल्म
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान साल 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है। अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है तो सलमान को बहुत बड़ी राहत मिल जाएगी क्योंकि उनकी फिल्म सिकंदर का बुरा हाल हो गया था।
