Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस

Vicky Kaushal To Star in Chhaava 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'छावा' की धांसू सफलता के बाद अब मेकर्स ने विक्की कौशल संग 'छावा 2' बनाने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट की तैयारियां जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएंगी।

Vicky Kaushal To Star in Chhaava 2: बीते साल 14 फरवरी के दिन दिनेश विजान के बैनर तले बनी फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस हिला दिए थे। लक्ष्मण उतेकर के निदेशन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। अपनी एक्टिंग से विक्की कौशल दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। 'छावा' की सफलता के बाद अब बड़ी खबर सामने यह आ रही कि मेकर्स इस मूवी का सीक्वल लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि 'छावा 2' में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज के पुत्र शाहू महाराज के किरदार में देखा जा सकता है।

Vicky Kaushal To Star in Chhaava 2

Pic Credit: Instagram

विक्की कौशल संग 'छावा 2' बनाने के लिए उत्सुक हैं मेकर्स...

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' का सीक्वल छत्रपति संभाजी महाराज के पुत्र शाहू महाराज के जीवन पर आधारित हो सकता है। यह प्रोजेक्ट को मेकर्स 2027 या फिर 2028 की शुरुआत में शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल ने भी इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि मेकर्स और विक्की कौशल की ओर से इन खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान साझा नहीं किया गया है। मगर यह भी काफी हद तक तय है कि एक्टर-डायरेक्टर जल्द ही इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 Box Office Analysis: कंटेंट बेस्ड Ikkis-O'Romeo ने किया निराश, धुरंधर 2-बॉर्डर 2 ने बचाई लाज)

End of Feed