बच्चों से मिलने के लिए सुबह-शाम तड़प रही हैं Celina Jaitly, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Celina Jaitly Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) का एक और पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को पढ़कर लोग भावुक हो गए हैं।

Celina Jaitly Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने पति पीटर हाग (Peter Haag) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में सेलिना जेटली ने एक वीडियो शेयर किया था, जो कि अबतक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में सेलिना, अपने बेटे की कब्र को साफ कर रही थी। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए थे। इस बीच सेलिना का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...(ये भी पढ़ें-विवादों के बीच Celina Jaitley ने पति पीटर पर दर्ज कराई FIR, पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर)

celina jaitly post

सेलिना ने शेयर किया भावुक कर देना वाला पोस्ट (pic credit-instagram)

सेलिना ने शेयर किया भावुक कर देना वाला पोस्ट (pic credit-instagram)

सेलिना जेटली ने शेयर किया नया पोस्ट

बॉलीवुड अदाकारा सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने तीन बेटों के साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके बच्चों को किसी सीक्रेट जगह पर ले जाया गया है। सेलिना ने कहा कि वह रोज अपने बच्चों को मैसेज और खत भेजती हैं, लेकिन उन्हें व्हाट्सऐप और फोन कॉल्स पर ब्लॉक कर दिया गया है। सेलिना ने लिखा कि ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए आश्वासन के बावजूद उनके पति वहां के कानूनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि बच्चों का उनसे कोई संपर्क न हो सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को उनसे दूर रखने के लिए उन्हें चुनिंदा मीडिया खबरें दिखाई जा रही हैं और उनके मन में मां के खिलाफ बातें भरी जा रही हैं। सेलिना ने एक दूसरे पोस्ट में ये आरोप लगाया कि उनके पति और ससुर बच्चों को उनकी मां के खिलाफ गुमराह कर रहे हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक बच्चों को हिंदू धर्म और उनकी आस्था के खिलाफ भी भड़काया जा रहा है।

End of Feed