‘बस हो गया…’, Cannes Film Festival में भीड़ में फंसीं Alia Bhatt, पैपराजी से भिड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

Alia Bhatt Mobbed By Fans: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है लेकिन अब आलिया का गुस्सा भी लोगों को देखने के लिए मिला।

Alia Bhatt Mobbed By Fans: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया का एक एक लुक कमाल अब तक फैंस को खूब पसंद आया है। आलिया की हर फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, लेकिन अब आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया की स्वीटनेस नहीं बल्कि गुस्सा देखने के लिए मिल रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट भीड़ में बुरी तरह फंसी हुई हैं और वह पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। फैंस आलिया का ये वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं। (ये भी पढ़ें: मोटी रकम लेकर फिर से खूंखार विलेन बनेंगे Arjun Rampal, इस फिल्ममेकर संग मिलाया हाथ)

alia bhatt at cannes film festival 2026

alia bhatt at cannes film festival 2026 (photo credit- instagram)

    आलिया भट्ट हुईं परेशान

    सोशल मीडिया पर सामने आया आलिया भट्ट का ये वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के समय का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया भारतीय सिनेमा की प्रतिभा का जश्न मनाने भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपना लुक भी इंडे वेस्टर्न रखा। आलिया ने आइवरी रंग की सिल्क साड़ी गाउन पहना। एक्ट्रेस का लुक काफी यूनिक लगा। एक्ट्रेस ने अपना लुक क्लासी बनाने के लिए नाक में नथ पहनी और कानों में मैचिंग एयरिंग पहने। इसी मौके पर आलिया भट्ट को फैंस और पैपराजी ने घेर लिया, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा दब गईं। इस मौके का एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आलिया भीड़ से काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं। इस वीडियो में आलिया पैपराजी को सुनाती हुई नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026: ऑफ शोल्डर ड्रेस में Tara Sutaria का दिखा बोल्ड अवतार, कान्स डेब्यू के लिए हैं तैयार)

    alia bhatt (Photo credit- instagram)

    भड़की आलिया भट्ट

    हालांकि, आलिया भट्ट इस मौके पर काफी पैशेंस दिखाती हुई नजर आईं। उन्होंने काफी देर तक खुद को संभाला और पैपराजी से बात भी करने की कोशिश की। वह पैपराजी के हर सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रही थीं। वहीं, इस स्थिति से परेशान होने के बाद वह बोलने लगी थीं, 'हो गया अब।' उनके इस स्टेटमेंट से साफ समझा जा सकता है कि आलिया इस स्थिति से तंग आ गई थीं।

    End of Feed