Cannes 2026: आलिया भट्ट के सपोर्ट में उतरे Anupam Kher, बॉलीवुड के पार्टी कल्चर पर भी दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 12:41 PM IST

Anupam Kher on Alia Bhatt: अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने आलिया भट्ट की ट्रोलिंग और बॉलीवुड पार्टी कल्चर पर रिएक्शन दिया है।

Anupam Kher on Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इसके बाद से एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट के समर्थन में पोस्ट करते आ रहे हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी थी। अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने आलिया का खुलकर साथ दिया है। अनुपम खेर का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने आलिया भट्ट के सपोर्ट में क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2: समय रैना के शो की पहली मेहमान बनीं Alia Bhatt-Sharvari Wagh, लीक फोटोज ने बढ़ाया उत्साह)

Anupam Kher on Alia Bhatt

अनुपम खेर ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट (Image Source: IMDb/ Alia Bhatt Instagram)

अनुपम खेर ने किया आलिया भट्ट का साथ

एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह अनुपम खेर का अभी हाल ही में दिया एक बयान है, जो उन्होंने आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट को कान्स में उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। Hindustan Times की खबर के मुताबिक इस पर अनुपम खेर ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, 'जिन लोगों के पास जिंदगी में कोई काम नहीं होता, वो सिर्फ किसी मशहूर इंसान को ट्रोल करके खुद नोटिस होना चाहते हैं। कुछ लोगों के लिए आलोचना करना जैसे फुल टाइम काम बन गया है। अब मुझे ऐसे लोगों पर गुस्सा नहीं आता, बल्कि तरस आता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे गर्व है कि आलिया ने कान्स में भारत को इतने अच्छे तरीके से रिप्रेजेंट किया। कुछ लोग सिर्फ व्यूज पाने के लिए ऐसी बातें करते हैं। मुझे आलिया का जवाब देने का तरीका भी बहुत पसंद आया। ट्रोल्स की पहचान ही सेलिब्रिटीज की वजह से होती है। आलिया एक रॉकस्टार है और उसे अच्छे से पता है कि ऐसे लोगों को कैसे हैंडल करना है।' (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पत्नी किरण खेर की बीमारी अनुपम खेर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब मुझे पता चला तब मैं...')

बॉलीवुड पार्टी पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड में पहले जैसी पार्टियां और सेलिब्रेशन अब कम होने पर भी अनुपम खेर ने दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैं अभी अनिल कपूर से यही बात कर रहा था कि लोग अब अपनी खुशी या सक्सेस को खुलकर सेलिब्रेट नहीं करते, क्योंकि डर रहता है कि कोई न कोई कुछ गलत बोल देगा।' अनुपम खेर ने आगे कहा कि 'पहले यश चोपड़ा और सुभाष घई की शानदार बॉलीवुड पार्टियां हुआ करती थीं। अब वैसा माहौल नहीं रहा, क्योंकि लोगों को डर लगता है कि कोई उनकी खुशी में भी कमी निकाल देगा। आज का समय ऐसा हो गया है और हमें इसके साथ खुद को ढालना पड़ रहा है, लेकिन कभी-कभी दुख जरूर होता है।'

End of Feed