बॉलीवुड

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने किया अपनी पहली संतान का स्वागत, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Katrina Kaif Delivered Baby Boy: बॉलीवुड दुनिया के पॉवर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने आज सुबह ही के हेल्थी बेबी बॉय को जन्म दिया है जिसकी खुशखबरी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। पूरा बॉलीवुड कटरीना और विक्की को बधाई दे रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Katrina Kaif Delivered Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी के चार साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। जी हां, जिस घड़ी का सबकी इंतजार था वो पल आ गया है। आज यानी 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। विक्की कौशल को बेबी बॉय बनने का सुख प्राप्त हुआ है। खबर के सामने आते ही एंटेरटेन्मेंट गलियारों के कलाकार सोशल मीडिया पर कपल को बधाई और आशीर्वाद देते हुए नजर आए। विक्की और कटरीना ने बेहद ही खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुड न्यूज को जमाने के साथ शेयर किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने आज 7 नवंबर के दिन बेटे को जन्म दिया है। अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। इंस्टाग्राम पर विक्की और कटरीना ने कोलैब के पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की। तस्वीर में लिखा, "हमारी खुशियों की गठरी आ गयी है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बच्चे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025, कैटरीना और विक्की। मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।" शादी के 4 साल बाद कटरीना और विक्की ने परिवार बढ़ाने का फैसला लिया जो आज पूरा हो गया है। फैंस बच्चे और माँ कटरीना की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने खुशी जाहीर करते हुए लिखा, 'मैं चाचा बन गया हूं।' बात करें कटरीना की तो उन्होंने काफी समय तक अपनी प्रेग्नेंसी लोगों की नजरों से छुपाकर रखी थी। इसी साल सितंबर महीने में कटरीना ने बेबी बंप दिखाते हुए पति विक्की संग प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं अब लोग चाहते हैं कि विक्की और कटरीना जल्द ही बेबी बॉय का दीदार कराए लेकिन कहीं ना कहीं सभी को मालूम है कि इसके लिए उन्हे काफी सालों तक इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें साल 2021 में कटरीना और विक्की ने सात फेरे लिए थे और दोनों अब पेरेंटहुड को इन्जॉय करने के लिए रेडी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article