बॉलीवुड

Brahmastra 2: रणबीर-आलिया स्टारर में हुई Ranveer Singh की धांसू एंट्री !! निभाएंगे देव का किरदार

Ranveer Singh in Brahmastra 2: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए मेकर्स ने अब रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर में रणवीर सिंह को देव की भूमिका में देखा जाएगा। फैन्स भी उन्हें ये किरदार निभाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Ranveer Singh-Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

Ranveer Singh in Brahmastra 2: साल 2022 में लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' (Brahmāstra: Part One – Shiva ) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को पहली बार दर्शकों ने ऑनस्क्रीन देखा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे और तीसरे पार्ट की रिलीज की घोषणा कर दी थी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव का किरदार निभाने के लिए लीड एक्टर को फाइनल कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस भूमिका को निभाएंगे।

News18 Shosha के अनुसार रणवीर सिंह ने अब अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव का किरदार निभाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस समय सभी फैन्स को मेकर्स की ओर से आने वाली अनाउंसमेंट का इंतजार है। मेकर्स को लग रहा है कि इस किरदार के लिए रणवीर सिंह एक परफेक्ट हैं। फैन्स को भी अब इस फिल्म का इंतजार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'ब्रह्मास्त्र 2' के अलावा रणवीर सिंह के पास 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' जैसी फिल्में भी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article