Boycott Vikram Vedha : सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बायकॉट विक्रम वेधा, यूजर्स ने फिल्म को बताया साउथ की सस्ती कॉपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:12 PM IST

Boycott Vikram Vedha trends on twitter : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को साउथ की सस्ती कॉपी बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है
  • ट्विटर पर यूजर्स फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं
  • यूजर्स ने विक्रम वेधा को साउथ की सस्ती कॉपी बताया है

Boycott Vikram Vedha trends twitter : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) आज रिलीज हो गई है। कई लोग फिल्म को बायकॉट करने का मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर विक्रम वेधा को बायकॉट (boycott vikram vedha trend twitter) करने का ट्रेंड छाया हुआ है। ये ट्रेंड फिल्म के रिलीज से पहले शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर- गायत्री ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

vikram vedha boycott

boycott vikram vedha twitter ( credit pic: instagram)

कुछ यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड वाले अपना ओरिजिनल कंटेट कब लाएंगे। कुछ यूजर्स ने फिल्म के एक्टर्स को टारगेट किया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऑडियंस को विक्रम वेधा की जगह पोन्नियन सेल्वन -1 देखनी चाहिए। ट्विटर पर बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड कर रहा है।

End of Feed