FACT CHECK: Border 2 में होगा जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो? सेट से लीक हुई PIC

Border 2 News: साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों में से जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, वो सनी देओल की बॉर्डर 2 है। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस वक्त इंटरनेट पर बॉर्डर 2 की एक इमेज वायरल हो रही है, जिसमें सुनील, जैकी और अक्षय नजर आ रहे हैं। लोगों का अंदाजा है कि बॉर्डर 2 में इनका भी कैमियो होगा। आइए आपको इस तस्वीर का सच बताते हैं...

Border 2 News: गदर 2 और जाट जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर दोबारा वापसी करने वाले सनी देओल 2026 की शुरुआत बॉर्डर 2 से करेंगे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल्स में दिखेंगे। फिल्म बॉर्डर 2 का प्रमोशन शुरू हो चुका है और दर्शक भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। प्रमोशनल वीडियोज और पिक्स के साथ-साथ इंटरनेट पर इस वक्त बॉर्डर 2 की एक और पिक वायरल हो रही है, जिसमें अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग ये मान रहे हैं कि बॉर्डर 2 में इन तीनों का भी कैमियो होगा, जिसे मेकर्स ने छुपाकर रखा है। आइए आपको इस तस्वीर की सच्चाई बताते हैं... (इसे भी पढ़ें: Ikkis Review: मुकेश छाबड़ा ने बताया कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, बोले 'दर्शक इसे देखकर...')

Border 2

Image Source: Social Media

क्या बॉर्डर 2 में होगा अक्षय, सुनील और जैकी का कैमियो?

अगर आप भी बॉर्डर 2 की ये तस्वीर देखकर कन्फ्यूज हो गए हैं तो हम आपको बता दें कि बॉर्डर 2 में इनमें से किसी का कैमियो नहीं होगा। असल में ये AI का दौर है और इस दौर में लोग किसी भी तरह की तस्वीर तैयार कर देते हैं। बॉर्डर 2 की ये फोटो भी AI की मदद से तैयार कई गई है। लोगों को ये फोटो देखकर लग रहा है कि अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ बॉर्डर 2 में कैमियो करते दिखेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। (इसे भी पढ़ें: Battle of Galwan का टीजर देख चीन की छाती पर लोटने लगे सांप, सलमान खान की फिल्म को लेकर कही ये बात)

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, जिस कारण ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये आते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर देगी। सनी देओल की पिछली 2 रिलीजेज गदर 2 और जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था, जिस कारण माना जा रहा है कि उनकी स्टारपावर फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचेगी। वैसे आप बॉर्डर 2 देखने के लिए उत्साहित हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed